CBSE CLASS 10 BOARD 2024 ALL IMPORTANT QUESTIONS

Image
CBSE  CLASS 10   BOARD  2024 ALL IMPORTANT  QUESTIONS  COVERS ALL TOPICS .PRACTICE AND GET FUL MARKS   CBSE Class 10 English Grammar Important MCQs - Gap Filling Choose the correct options to fill in the blanks to complete the note about the wangala Festival of Meghalaya.  1. The Wangala (i) __________ festival for the Garo in Meghalaya, Assam and Nagaland. It is a postharvest festival (ii) __________ the end of the agricultural year. It is popularly known as ‘The Hundred Drums’ festival. During the signature dance, the leading warrior (iii) __________ with synchronised 7 dance steps and specific hand-head movements.  (i) (a) is important  ( b) are an important  (c) was the important  (d) is an important  (ii) (a) being celebrated for marking ( b) celebrated to mark ( c) celebrate to mark  (d) being celebrated for mark  (iii) (a) leads the youngsters ( b) lead the youngsters ( c) was leading the youngsters  (d) had led the youngsters  Answer: (i)  (d) is an important (ii) (b) celebrate

पाठ 7 - लोकतंत्र के परिणाम लोकतांत्रिक राजनीति (NOTES) / (MCQ ) / IMP QUE ANS CLASS 10 CBSE BOARD

 

पाठ 7 - लोकतंत्र के परिणाम लोकतांत्रिक राजनीति (NOTES) / (MCQ ) / IMP QUE ANS  CLASS 10 CBSE BOARD



BY KRISHAN KUMAR 
                                             ( NOTES )

लोकतंत्र के परिणामों का मूल्यांकन कैसे करें?


• लोकतंत्र सरकार का बेहतर रूप है क्योंकि
→ यह नागरिकों में समानता को बढ़ावा देता है।
→ यह व्यक्ति की गरिमा को बढ़ाता है।
→ यह निर्णय लेने की गुणवत्ता में सुधार करता है।
→ यह टकरावों को टालने-सँभालने का तरीका प्रदान करता है।
→ यह गलतियों को सुधारने का अवसर प्रदान करता है।

क्या लोकतांत्रिक सरकारें प्रभावी होती है?

• एक गैर-लोकतांत्रिक शासक को विधायिका का सामना नहीं करना पड़ता। साथ-ही उन्हें बहुसंख्यक या अल्पसंख्यक नजरिए का ख्याल नहीं रखना पड़ता। यही कारण है कि ये सरकारें कोई भी फैसले जल्दी लेता है।

• एक लोकतांत्रिक सरकार अपने फैसले लेने में ज्यादा समय ले सकती है। इसलिए इसने पूरी प्रक्रियाओं का पालन किया है, इसलिए ज्यादा संभावना होती है की लोग उसके फैसले को मानेंगे और ज्यादा प्रभावी भी होंगे।

उत्तरदायी

• अगर कोई नागरिक यह जानना चाहे कि फैसले लेने में नियमों का सही पालन हुआ है या नहीं तो वह इसका पता कर सकता है, इसके लिये उसके पास साधन भी उपलब्ध है। इसे पारदर्शिता कहते हैं।

वैध सरकार
 लोकतंत्र में, सरकारें एक नियमित, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के माध्यम से चुनी जाती है।

• लोगों के प्रतिनिधियों के साथ प्रमुख नीतियों और नए कानूनों पर खुली सार्वजनिक चर्चा के साथ ही कानून के उचित प्रक्रियाओं का पालन करते हैं।

• अगर लोगों को लगता है कि सरकार ने कुछ ऐसा किया है जो संविधान के खिलाफ है, तो लोग इसे न्यायपालिका में चुनौती दे सकता है।

आर्थिक समृद्धि और विकास

• 1950 और 2000 के बीच तानाशाही देशों की आर्थिक विकास दर थोड़ी अधिक रही है।

• आर्थिक विकास विभिन्न कारकों पर निर्भर करता है।
→  देश की जनसंख्या का आकार
→ वैश्विक स्थिति
→ अन्य देशों से सहयोग
→ देश द्वारा अपनाई गई आर्थिक नीतियाँ
 
तानाशाही वाले कम विकसित देशों और लोकतांत्रिक व्यवस्था वाले कम विकसित देशों के बीच आर्थिक विकास की दरों में अंतर नगण्य सा है।

असमानता और गरीबी में कमी

• लोकतांत्रिक राजनीतिक समानता पर आधारित होती हैं, लेकिन आर्थिक मोर्चे हम असमानता को बढ़ता हुआ पाते हैं।

सामाजिक विविधताओं में सामंजस्य

• लोकतंत्र विभिन्न सामाजिक विभाजनों को समायोजित करके अपने नागरिकों को शांतिपूर्ण और सामंजस्यपूर्ण जीवन जीने में मदद करता है।

नागरिकों की गरिमा और आजादी

• लोकतंत्र व्यक्ति की गरिमा और स्वतंत्रता का सम्मान एवं रक्षा करता है।

लोकतंत्र - इसकी जांच-परख और परीक्षा कभी खत्म नहीं होती
 
एक लोकतंत्र हमेशा एक बेहतर लक्ष्य की ओर अग्रसर होता है।

• लोकतंत्र में लोग हमेशा अधिक सुबिधाओं की मांग करते हैं।


MCQ  QUESTIONS ..........................................................................


1. संसार में किस प्रकार की सरकार मौजूद है ?

( a ) राजतंत्र

( b ) लोकतंत्र

( c ) तानाशाही

( d ) उपरोक्त सभी

उत्तर-(   )

 

2. लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के संदर्भ में इनमें से कौन-सा विचार सही है-लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं ने सफलतापूर्वक

( a ) लोगों के बीच टकराव को समाप्त कर दिया है।

( b ) लोगों के बीच की आर्थिक असमानताएँ समाप्त कर दी हैं।

( c ) हाशिए के समूहों में कैसा व्यवहार हो, इस बारे में सारे मतभेद मिटा दिए गए हैं।

( d ) राजनीतिक गैर बराबरी के विचार को समाप्त कर दिया है।

उत्तर-(   )

 

3. जनता के शासन को क्या कहते हैं ?

( a ) लोकतंत्र

( b ) तानाशाही

( c ) राजतंत्र

( d ) कोई नहीं

उत्तर-(   )

 

4. लोकतंत्र के मूल्यांकन के लिहाज से इनमें कोई एक चीज लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के अनुरूप नहीं है। उसे चुनें

( a ) स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव

( b ) व्यक्ति की गरिमा

( c ) बहुसंख्यकों का शासन

( d ) कानून से समक्ष समानता

उत्तर-(   )

 

5. उस प्रक्रिया को क्या कहते है, जिसमें लोकतंत्र के निर्णय एक सही प्रक्रिया के अनुसार लिए जाते हैं ?

( a ) लोकतंत्र

( b ) तानाशाही

( c ) पारदर्शिता

( d ) सही प्रक्रिया

उत्तर-(   )

 

6. लोकतांत्रिक व्यवस्था के राजनीतिक और सामाजिक असमानताओं के बारे में किए गए अध्ययन बताते हैं कि

( a ) लोकतंत्र और विकास साथ ही लगते हैं।

( b ) लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में असमानताएँ बनी रहती हैं।

( c ) तानाशाही में असमानताएँ नहीं होती।

( d ) तानाशाही लोकतंत्र से बेहतर साबित हुई हैं।

उत्तर-(   )

 

7. लोकतंत्र में किस प्रकार का चुनाव होना चाहिए ?

( a ) साफ

( b ) निष्पक्ष

( c ) लगातार

( d ) उपरोक्त सभी

उत्तर-(   )

 

8. इनमें से कौन-सा संसार के लिए ठीक है ?

( a ) लोकतंत्र

( b ) तानाशाही

( c ) दोनों

( d ) कोई नहीं

उत्तर-(   )

 

9. लोकतंत्र में किस परिणाम की आशा की जाती है ?

( a ) गुणवत्ता भरपूर सरकार

( b ) आर्थिक विकास

( c ) स्वतंत्रता तथा गौरव

( d ) उपरोक्त सभी

उत्तर-(   )

 

10. लोकतंत्र अच्छा है, क्योंकि………….. |

( a ) यह नागरिको को समानता देता है

( b ) व्यक्ति का गौरव बढाता है

( c ) निर्णय लेने की गुणवत्ता

( d ) उपरोक्त सभ

उत्तर-(   )

 

11. लोकतंत्र में निर्णय लेने और क्रियान्वयन में देरी क्यों होती है?

( a ) सरकार फैसले लेने से डरती है

( b ) सरकार निर्णय लेने में हिचकिचाती है

( c ) लोकतंत्र विचार-विमर्श और बातचीत के विचार पर आधारित है

( d ) एक लोकतांत्रिक सरकार त्वरित निर्णय लेने में रूचि नहीं रखती है

उत्तर-(   )

 

12. निम्नलिखित में से किसकी आर्थिक वृद्धि और विकास की दर अधिक है?

( a ) लोकतंत्र

( b ) तानाशाही

( c ) सभी गैर-लोकतांत्रिक शासन

( d ) राजशाही

उत्तर-(   )

 

13.लोकतंत्र में राजनीतिक और सामाजिक असमानताओं पर अध्ययन से पता चलता है कि:

( a ) लोकतंत्र और विकास साथ-साथ चलते हैं

( b ) लोकतंत्रों में असमानताएँ मौजूद हैं

( c ) तानाशाही में असमानताएं मौजूद नहीं हैं

( d ) तानाशाही लोकतंत्र से बेहतर है

उत्तर-(   )

 

14. निम्नलिखित में से कौन सा कथन लोकतंत्र में आर्थिक लाभ के वितरण के संबंध में सत्य है?

( a ) अमीर और गरीब दोनों की आय बढ़ रही है

( b ) अमीर और गरीब दोनों की आय घट रही है

( c ) अमीरों की संपत्ति लगातार बढ़ रही है और गरीबों की आय घट रही है

( d ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(   )

 

15.इनमें से किस देश में आधी आबादी गरीबी में रहती है?

( a ) .भारत

( b ) श्रीलंका

( c ) बांग्लादेश

( d ) पाकिस्तान

उत्तर-(   )

 

16. इन मूल्यों में से किसका लोकतंत्र में नैतिक और कानूनी प्रतिबंध है?

( a ) लिंग समानता

( b ) जाति-आधारित समानता

( c ) आर्थिक समानता

( d ) ( a )  और ( b )  

उत्तर-(   )

 

 

17.निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?

( a ) अधिकांश लोकतंत्रों में संविधान है, वे चुनाव करते हैं, दल होते हैं और वे नागरिकों को अधिकारों की गारंटी देते हैं

( b ) लोकांतर अपनी सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक उपलब्धियों के मामले में एक दूसरे से बहुत अलग हैं

( c ) जहां तक सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक स्थितियों का संबंध है, सभी लोकतंत्र समान हैं

( d ) ( a )  और ( b )  दोनों

उत्तर-(   )

 

18. निम्नलिखित देशों में से कौन सा सामाजिक विवधताओं में सामंजस्य का एक आदर्श उदाहरण है?

( a ) श्रीलंका

( b ) बेल्जियम

( c ) सऊदी अरब

( d ) पाकिस्तान

उत्तर-(   )

 

19. कौन सा शासन व्यवस्था आमतौर पर सामाजिक प्रतिद्वंदिता को कम करने और सामाजिक तनाव की संभावना को कम करने के लिए एक प्रक्रिया विकसित करती है?

( a ) लोकतांत्रिक शासन

( b ) तानाशाही शासन

( c ) गैर-लोकतांत्रिक शासन

( d ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(   )

 

20.. लोकतान्त्रिक सरकार किसी अन्य शासन व्यवस्था से बेहतर है चूँकि यह इनमें से किसको बढ़ावा देती है?

( a ) आर्थिक वृद्धि

( b ) व्यक्ति की गरिमा और स्वतंत्रता

( c ) आर्थिक समानता

( d ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(   )

 

21.लोकतंत्र सरकार का बेहतर रूप है क्योंकि यह:

( a ) A.नागरिकों के बीच समानता को बढ़ावा देता है

( b ) B.व्यक्ति की गरिमा को बढ़ाता है

( c ) C.संघर्षों को हल करने के लिए एक विधि प्रदान करता है

( d ) D.उपरोक्त सभी

उत्तर-(   )

 

22. लोकतंत्र के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है? लोकतंत्र ने सफलतापूर्वक:

( a ) लोगों के बीच संघर्ष को समाप्त किया है

( b ) लोगों में आर्थिक असमानताओं को समाप्त किया है

( c ) हाशिए के वर्गों के साथ कैसे व्यवहार किया जाना है, इससे जुड़े मतभेदों को समाप्त किया है

( d ) राजनीतिक असमानता के विचार को खारिज किया है

उत्तर-(   )

 

EXTRA QUESTION ANSWERS   ALL VERY IMPORTANT 


1 अंक वाले प्रश्न

प्रश्न 1 लोकतंत्र की परिभाषा लिखिए। 

उत्तर: अंक वाले प्रश्न जनता का शासन, जनता के लिये व जनता के द्वारा

प्रश्न 2 तानाशाही का समर्थन करने वाली विचारधारा को क्या कहते हैं ?

उत्तर: निरंकुशतावाद

प्रश्न 3 लोकतंत्र अच्छा क्यों है ? 

उत्तर: यह नागरिकों को समानता का अधिकार देता है।

प्रश्न 4 किस प्रकार की सरकार सबसे बेहतर मानी जाती है ? 

उत्तर: लोकतांत्रिक सरकार।

प्रश्न 5 ‘नागरिक स्वतंत्रता’ क्या है ? 

उत्तर: नागरिकों के मौलिक अधिकार जिनकी रक्षा कानून करता है।

प्रश्न 6 सामाजिक असमानता का कोई एक रूप लिखिए। 

उत्तर: लिंग भेद, जातिभेद आदि।

प्रश्न 7 बहुमत के शासन का क्या अर्थ है ? 

उत्तर: बहुमत का निर्णय होना।

प्रश्न 8 कुछ लोगों का अथवा एक दल का शासन क्या कहलाता है ?

उत्तर: तानाशाही या एक दलीय शासन व्यवस्था।

लघु दीर्घ प्रश्न (3/5 अंक)

प्रश्न 1 लोकतंत्र की विशेषताएँ लिखिए ? 

उत्तर:

  • नागरिकों में समानता को बढ़ावा देता है। 
  • व्यक्ति की गरिमा को बढ़ाता है। 
  • इससे फैसलों में बेहतरी आती है। 
  • इसमें गलतियों को सुधारने का अवसर होता है। 
  • टकराव को सुलझाता है। 

प्रश्न 2 लोकतांत्रिक व्यवस्था को तानाशाही से बेहतर क्यों माना जाता है ? 

उत्तर:

  • लोकतंत्र में स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव होते हैं। 
  • लोकतंत्र में नीति तथा निर्णयों पर खुली बहस होती है। 
  • लोकतंत्र में वैध सरकार होती है। 
  • लोकतंत्र में नागरिकों की स्थिति बेहतर होती है।

प्रश्न 3 लोकतंत्र के सामाजिक परिणाम लिखिए ? 

उत्तर:

  • लोकतांत्रिक व्यवस्था सद्भावनापूर्ण जीवन उपलब्ध कराती है। 
  • इसमें सामाजिक टकरावों की संभावना कम रहती है। 
  • व्यक्ति की गरिमा और स्वतंत्रता लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है। 
  • लोकतंत्र में समाज के कमजोर वर्गों को समानता का दर्जा देने पर बल दिया जाता है।

प्रश्न 4 लोकतंत्र किस प्रकार एक वैध सरकार को जन्म देता है ? 

उत्तर:

  • लोकतान्त्रिक सरकार एक जवाबदेह सरकार है। 
  • नागरिकों को, निर्णय निर्माण प्रक्रिया की जाँच करने के अधिकार और साधन प्राप्त होते हैं। 
  • लोकतंत्र एक जिम्मेदार सरकार है। यह नागरिकों के विचारों और उम्मीदों का ध्यान रखती है। 
  • लोकतांत्रिक सरकार एक वैध सरकार है क्योंकि यह जनता द्वारा चुनी जाती है।

प्रश्न 5 लोकतंत्र किस प्रकार नागरिकों को शांतिपूर्ण और सद्भावनापूर्ण जीवन देता है ?

उत्तर:

  • प्रत्येक नागरिक को मत देने और चुनाव लड़ने का अधिकार है। 
  • यह नागरिकों को सामाजिक समानता उपलब्ध कराता है। 
  • लोकतंत्र टकरावों तथा आपसी मतभेद को समाप्त करने में मदद करता है। 
  • लोकतंत्र में बहुमत को सदा अल्पमत के साथ काम करने की जरूरत होती है ताकि सरकार सभी की इच्छाओं का प्रतिनिधित्व कर सके। 

प्रश्न 6 लोकतंत्र नागरिकों की गरिमा को कैसे बनाये रखता है ? 

उत्तर:

  • लोकतंत्र सम्मान एवं स्वतंत्रता की भावना को जन्म देता है। 
  • लोकतंत्र में सभी नागरिकों के साथ समान व्यवहार किया जाता है। 
  • लोकतंत्र ने महिलाओं को पुरूषों के समान दर्जा प्रदान किया है। 
  • लोकतंत्र में जाति आधारित असमानताओं एवं क्रूरताओं का कोई नैतिक एवं कानूनी आधार नहीं है।

प्रश्न 7 शिकायतें किस प्रकार लोकतंत्र को सफल बनाने में सहयोग देती हैं ? 

उत्तर:

  • बहुत समय से स्त्रियों को समान अधिकार, न्याय और स्वतंत्रता से वंचित रखा गया था। मगर ‘लोकतंत्र ने सभी अधिकार सुनिश्चित कर दिये। 
  • समाज के कमजोर वर्गों के लिए विशेष प्रावधान करना। 
  • उचित प्रतिनिधित्व देने से विभिन्न जातीय समूहों के बीच टकराव कम हुआ है। मतभेदों को दूर करने के लिए लोकतंत्र संवैधानिक तरीका उपलब्ध कराता है।

प्रश्न 8 लोकतंत्र के सिद्धान्तों को जीवन के सभी क्षेत्रों में कैसे लागू किया जा सकता है ? 

उत्तर:

  • किसी लोकतांत्रिक फैसले में उन सभी लोगों से राय- विचार करने तथा सहमति प्राप्त करने की प्रक्रिया शामिल है जो इस फैसले से प्रभावित होने वाले हैं। 
  • सभी व्यक्तियों को निर्णय निर्माण प्रक्रिया में भाग लेने का समान अधिकार है। 
  • किसी भी धनी या शक्तिशाली व्यक्ति को विशेष अधिकार प्राप्त नहीं है।

प्रश्न 9 तानाशाही सरकार की तुलना में लोकतांत्रिक सरकार की कमियाँ बताएँ। 

उत्तर:

  • तानाशाही की तुलना में लोकतंत्र में निर्णय लेने में कुछ अधिक समय लगता है क्योंकि तानाशाही में औपचारिकता नहीं होती। 
  • तानाशाही सरकार की तुलना में लोकतांत्रिक सरकार ज्यादा खर्चीली है क्योंकि यहाँ निश्चित अवधि के बाद चुनाव होते है। 
  • तानाशाही में उच्च स्तर पर भ्रष्टाचार हो सकता है परंतु लोकतंत्र में हर स्तर पर भ्रष्टाचार हो सकता है। 
  • लोकतंत्र में चुनाव जीतने के लिए पैसा पानी की तरह बहाया जाता है जबकि तानाशाही में ऐसा नहीं होता है। 

प्रश्न 10 नीचे दिए गए ब्यौरों में लोकतंत्र की चुनौतियों की पहचान करें। ये स्थितियाँ किस तरह नागरिकों के गरिमापूर्ण, सुरक्षित और शांतिपूर्ण जीवन के लिए चुनौती पेश करती है ? लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए नीतिगत-संस्थागत उपाय भी सुझाएँ। 

1) उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद उड़ीसा में अनुसूचित जाति एवं गैर अनुसूचित जाति के प्रवेश के लिए अलग-अलग दरवाजा रखने वाले एक मंदिर को एक ही दरवाजे से सबको प्रवेश की अनुमति देनी पड़ी। 

उत्तर: यहाँ मुख्य चुनौती जातिवाद है।

सुझाव : जिन संस्थाओं के द्वारा जातिवाद को बढ़ावा दिया जाता है, उन्हें प्रतिबंधित करना चाहिए। लोगों में जागरूकता अभियान चलाना चाहिए। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कठोर कानून बनाना चाहिए। 

2) भारत के विभिन्न राज्यों में बड़ी संख्या में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। 

उत्तर: कृषि के लिए आधारभूत सुविधाएँ अपर्याप्त हैं। भारतीय कृषि अभी भी बहुत हद तक मानसून पर निर्भर है। 

सुझाव : कम ब्याज दर पर किसानों को ऋण दिया जाना चाहिए। कृषि सुविधाओं को बढ़ाना चाहिए तथा किसानों को कृषि की आधुनिक तकनीक अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। 

3) जम्मू-कश्मीर के गंडवारा में मुठभेड़ बताकर जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा तीन नागरिकों की हत्या करने के आरोप को देखते हुए इस घटना की जाँच के आदेश दिए गए। 

उत्तर: आतंकवाद के नाम पर निर्दोष नागरिकों की हत्या नहीं करनी चाहिए। 

सुझाव : पुलिस बल को नागरिकों और आतंकवादियों की पहचान की समुचित सूचना होनी चाहिए। नागरिकों में विश्वास बहाली का माहौल बनाना चाहिए। (पुलिस की कार्यवाही को पारदर्शी बनाकर सकारात्मक माहौल बनाना चाहिए।)

प्रश्न 11 क्या आप सोच सकते हैं कि सरकार कैसे आपके और आपके परिवार के बारे में जानती है ? (उदाहरण-राशन कार्ड और मतदाता पहचान पत्र) सरकार के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए आपके पास कौन-कौन से स्त्रोत हैं ? 

उत्तर: सरकार के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे पास निम्नलिखित स्रोत हैं :

  • सूचना का अधिकार 
  • राजनीतिक नेताओं के द्वारा
  • अखबारों और दूरदर्शन पर सरकार द्वारा दिए गए विज्ञापन। 
  • राजनीति पर आधारित वाद-विवाद
  • साहित्यकारों और राजनीतिक विश्लेषकों के लेख 

प्रश्न 12 लोकतंत्र से कौन-कौन से परिणाम अपेक्षित हैं ?

उत्तर:

  • सार्वभौमिक व्यस्क मताधिकार के आधार पर चुनाव समय-समय पर होने चाहिए। 
  • चुने गए प्रतिनिधि जनता के प्रति जवाबदेह हों।
  • प्रेस स्वतंत्र हो तथा वह जिम्मेवारी से अपनी भूमिका निभाएँ।
  • जनता को मौलिक अधिकार प्राप्त हों। 
  • देश की एकता, अखण्डता वं संघवाद मजबूत हों।
HOPE U LIKE 
PLEASESHARE TO ALL 
FOLLOW FOR MORE 



Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Factorisation Class 8 Extra Questions Maths Chapter 14 / VERY IMPORTANT FOR STUDENTS FOR PRACTICE

CBSE CLASS 10 BOARD 2024 ALL IMPORTANT QUESTIONS