CBSE CLASS 10 BOARD 2024 ALL IMPORTANT QUESTIONS

class6,class7,class8,class9,class10,class11,class12,government jobs news,cbse update news,jobs,competition exams,india news,news update,tech news,health news,mcq questions,question answer in hindi ,question answer in english,short answer type questions,very short answer type questions,product reviews,current affairs update news ,travel blog ,education news ,govt vacancy,competition exams notification,saraswati tuition centre,exam notes,maths concept,reasoning ,exam syllabus,ncert ,practice paper
GEOGRAPHY CHAPTER 8 CLASS 7
1 . निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए:-
(क) उस महाद्वीप का नाम बताएँ जो अमेज़न बेसिन में स्थित है ?
उत्तर :- अमेज़न बेसिन दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप में स्थित है।
(ख) अमेज़न बेसिन के लोग कौन – सी फ़सल उपजाते है ?
उत्तर :- यहाँ के लोग छोटे – से क्षेत्र में वन के कुछ वृक्षों को काटकर अपने भोजन के लिए फसल उगाते हैं। यहाँ के पुरुष शिकार करते हैं तथा नदी में मछली पकड़ते हैं जबकि महिलाएँ फसलों का ध्यान रखती हैं। वे मुख्यतः टेपियोका, अनन्नास एवं शकरकंद उगाते हैं। क्योंकि मछली या शिकार मिलना अनिश्चित होता है ऐसे में महिलाएँ ही अपनी उगाई शाक – सब्जियों से अपने परिवार का भरण – पोषण करती हैं। वे “ कर्तन एवं दहन कृषि पद्धति “ का प्रयोग करते हैं। इनका मुख्य आहार मेनियोक है, जिसे कसावा भी कहते हैं तथा यह आलू की तरह जमीन के अंदर पैदा होता है। यहाँ कॉफी, मक्का, एवं कोको जैसी नकदी फ़सल भी उगाई जाती है।
(ग) अमेज़न के वर्षावन में कौन – से पक्षी पाए जाते हैं ?
उत्तर:- यहाँ की भूमि प्रकाश रहित एवं नम बनी रहती है। यहाँ केवल वही वनस्पति पनप सकती है जिसमें छाया में बढ़ने की क्षमता हो। परजीवी पौधों के रूप में यहाँ आर्किड एवं ब्रोमिलायड पैदा होते हैं। वर्षावन में प्राणिजात की प्रचुरता होती है। टूकन, गुंजन पक्षी, रंगीन पक्षत्ति वाले पक्षी एवं भोजन के लिए बड़ी चोंच वाले विभिन्न प्रकार के पक्षी जो भारत में पाए जाने वाले सामान्य पक्षियों से भिन्न होते हैं यहाँ पाए जाते हैं। प्राणियों में बंदर, स्लॉथ एवं चीटी खाने वाले टैपौर भी यहाँ पाए जाते हैं। साँप एवं सरीसर्प की विभिन्न प्रजातियाँ भी इन वनों में पाई जाती हैं। मगर, साँप, अजगर तथा एनाकोंडा एवं बोआ कुछ ऐसी ही प्रजातियाँ हैं। इसके अतिरिक्त हजारों कीड़े – मकोई भी इस बेसिन में निवास करते हैं। मांस खाने वाली पिरान्या मत्स्य समेत मछलियों की विभिन्न प्रजातियाँ भी अमेजन नदी में पाई जाती है। इस प्रकार जीवों की विविधता की दृष्टि से यह बेसिन असाधारण रूप से समृद्ध है।
(घ) गंगा नदी के तट पर कौन से प्रमुख शहर स्थित हैं ?
उत्तर :- आबादी वाले शहर गंगा नदी के तट पर स्थित है। यहाँ बढ़े शहर एवं कस्बे स्थित है जिसमें हरिद्वार, इलाहबाद, कानपुर, वाराणसी, लखनऊ,पटना शामिल है।
(ड़) एक सींग वाले गैंडे कहाँ पाए जाते है ?
उत्तर:- एक सींग वाले गैंडे ब्रह्मपुत्र के मैदानों में पाया जाता है।
2. सही ( √ ) उत्तर चिह्नित कीजिए:-
(क) टूकन क्या हैं ?
(i) पक्षी (ii) पशु (iii) फसलें
उत्तर :- पक्षी
(ख) मैनियाँक कहाँ का प्रमुख भोजन है ?
(i) गंगा बेसिन (ii) अफ्रीका (iii) अमेज़न
उत्तर :- आइज़न
(ग) कोलकाता किस नदी के तट पर स्थित है ?
(i) ऑरेंज (ii) हुगली (iii) भागीरथी
उत्तर :- हुगली
(घ) देवदार एवं फ़र किसके प्रकार है ?
(i) शंकुधारी वृक्ष (ii) पर्णपाती वृक्ष (iii) क्षूप
उत्तर :- शंकुधारी वृक्ष
(ड़) बंगाल टाईगर कहाँ मिलते हैं ?
(i) पर्वतों में (ii) डेल्टा क्षेत्रों में (iii) अमेज़न में
उत्तर :- डेल्टा क्षेत्रों में
3. निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए :-
(क) सूती कपड़े (i) असम
(ख) मलोका (ii) वैदिका कृषि
(ग) पिरान्या (iii) रेशम कीटपालन
(घ) रेशम कीट (iv) ढालू छत
(ड़) काजीरंगा (v) गंगा के मैदान
(च) वाराणसी (vi) मत्स्य
उत्तर:-
(क) सूती कपड़े (v) गंगा के मैदान
(ख) मलोका (iv) ढालू छत
(ग) पिरान्या (vi) मत्स्य
(घ) रेशम कीट (iii) रेशम कीटपालन
(ड़) काजीरंगा (i) असम
(च) वाराणसी (ii) वैदिका कृषि
4. कारण बताइए :-
(क) वर्षावन लुप्त हो रहे हैं ।
उत्तर :- वर्षावन अमेज़न बेसिन में पाए जाते हैं। अमेजन बेसिन के लोगों का जीवन धीरे – धीरे बदल रहा है। पुराने समय में वन के अंदर पहुँचने के लिए नदी मार्ग ही एकमात्र उपाय था। 1970 में ट्रांस अमेज़न महामार्ग बनने से वर्षावन के सभी भागों तक पहुँचना संभव हो गया। अनेक स्थानों पर पहुँचने के लिए हवाईजहाजों तथा हेलीकॉप्टरों का उपयोग किया जाता है। इस प्रक्रिया के फलस्वरूप वहाँ की मूल आबादी को उस क्षेत्र से बाहर निकलकर नए क्षेत्र में बसना पड़ा, जहाँ वे अपने पौराणिक तरीके से खेती करते रहे। विकास की गतिविधियों के कारण जैविक विविधता वाले वर्षावन धीरे – धीरे नष्ट हो रहे हैं , ऐसा अनुमान है कि प्रतिवर्ष अमेज़न बेसिन के वर्षावन का बड़ा भाग लुप्त होता जा रहा है।
(ख) गंगा – ब्रह्मपुत्र के मैदानों में धान की कृषि होती है।
उत्तर :- यहाँ की मिट्टी उपजाऊ है। जिन स्थानों पर फसल उगाने के लिए समतल भूमि उपलब्ध है वहाँ के लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि है। धान यहाँ की मुख्य फसल है क्योंकि धान की खेती के लिए पर्याप्त जल की आवश्यकता होती है, यह उसी क्षेत्र में उगाया जाता है जहाँ अधिक वर्षा होती हैं। यहाँ उगायी जाने वाली अन्य फसलें गेहूँ, मक्का, ज्वार, चना एवं बाजरा हैं। गन्ना एवं जूट जैसी नगदी फसलें भी उगायी जाती हैं। मैदान के कुछ क्षेत्रों में केले के बागान भी देखे जाते हैं।
5. मानचित्र कौशल :-
(क) भारतीय प्रायद्वीप के रेखा मानचित्र पर गंगा, ब्रह्मपुत्र नदियों को उद्गम से मुहाने तक दर्शाए। दोनों नदियों की महत्वपूर्ण सहायक नदियों को भी दर्शाएं।
उत्तर:-
(ख) दक्षिण अमेरिका के राजनीतिक मानचित्र पर भूमध्य रेखा खींचें । उन देशो को चिह्नित करें जहाँ से भूमध्य रेखा गुजरती है।
उत्तर:-
Comments
Post a Comment